कालाढूंगी में बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचला, महिला गंभीर घायल
हल्द्वानी, जुलाई 3 -- कालाढूंगी, संवाददाता। हल्द्वानी-रामनगर रोड पर गेबुआ के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। महिला की हालत स्थित बनी हुई है। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4.35 बजे पदमपुर डोलिया निवासी 32 वर्षीय कमलेश आर्य पुत्र गोपाल राम से कमोला निवासी 35 वर्षीय बसंती थापा के साथ बैलपड़ाव से कमोला की ओर आ रहे थे। रामनगर की ओर जा रहे डंपर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.