हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- कालाढूंगी, संवाददाता। हल्द्वानी-कालाढूंगी मुख्य मार्ग पर स्कूटी और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, निरपानी चकलुवा निवासी 20 वर्षीया भावना रावत पुत्री भूपाल सिंह रावत चकलुवा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। मंगलवार शाम वह अपनी सहेली 20 वर्षीया नेहा जोशी निवासी लामाचौड़ को स्कूटी से उसके घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान भाखड़ा पुल के पास उसकी स्कूटी की सामाने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नेहा को हायर सेंटर हल्द्वानी एसटीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.