हल्द्वानी, मार्च 8 -- कालाढूंगी। नयागांव चंदनसिंह स्थित न्याय की देवी कोटगाड़ी मंदिर में रविवार को देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कयात्रा में कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति की झलक देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों की धुन और छोलिया नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के माध्यम से देवी की आराधना की और कलश को कथा स्थल तक पहुंचाया। भगवताचार्य कपिल देव ने बताया कि 10 दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। इस कथा का आयोजन गंगा सामंत और समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.