कालाढूंगी में चलती बस के निकल गए दोनों टायर
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी के निकट नयागांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब काशीपुर-रामनगर-कालाढूंगी होकर नैनीताल जाने वाली एक निजी सवारी बस के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर निकल गए। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ और संयोगवश बस अनियंत्रित नहीं हुई और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बस को सड़क किनारे रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यही घटना पहाड़ी मार्ग पर हुई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने पहाड़ों पर संचालित होने वाले यात्री वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.