हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी में गुलदार की दस्तक के बाद अब बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी की ओर बढ़ रहे जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बीते शनिवार दोपहर कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक छोटी हल्द्वानी गांव में पास के जंगल में चारा चर रही किसान बलवंत सिंह कार्की की बकरी को गुलदार ने मार डाला था। घटना के ठीक दूसरे दिन रविवार को सुबह करीब सात बजे उसी जगह पर लोगों को बाघ दिखा। जिससे लोगों में दहशत है। कुछ नेचर गाइडों ने बाघ को अपने कैमरे में भी कैद किया। यह भी पढ़ें- कालाढूंगी में गुलदार ने बकरी को निवाला बनाया सभासद रोहित ने वन विभाग से बाघ और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में गश्त करने की मांग की है। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया क...