हल्द्वानी, फरवरी 3 -- कालाढूंगी, संवाददाता। राउमावि देवीपुरा (चकलुवा) के मैदान में मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया, वहीं अन्य के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के गांव-गांव पहुंचने से लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। दर्जाधारी सुरेश भट्ट, पूरन चंद्र नैनवाल ने भी सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। इस दौरान 117 से अधिक समस्याएं पटल पर पहुंचीं। यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। चेयरमैन रेखा कत्यूरा, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, सहायक विकास अधिकारी जगदीश चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.