हल्द्वानी, मार्च 8 -- कालाढूंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कोतवाली में महिलाओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने महिलाओं ने समस्याएं सुनीं। इस गोष्ठी में क्षेत्र की कई महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के सामने रखा। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों और पुलिस की ओर उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना हिचकिचाहट पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.