रुद्रपुर, मई 1 -- हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के उद्देश्य से 3 मई, रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लायनेस क्लब हल्द्वानी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाला यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर का मुख्य लक्ष्य उन जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों तक इलाज पहुँचाना है, जो उचित स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा न केवल मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी, बल्कि उन्हें आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड शुगर, बीपी और अन्य सामान्य शारीरिक जांचों की भी व्यवस्था की गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.