हल्द्वानी, फरवरी 20 -- कालाढूंगी, संवाददाता। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में कालाढूंगी की अंडर-14 बालिका खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। टीम के कालाढूंगी पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। कोच राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बालिका टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। पहले मुकाबले में गढ़वाल राज्यसभा क्षेत्र की टीम को एक पारी व चार अंकों से हराया। सेमीफाइनल में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की टीम को 6 अंकों से मात दी। फाइनल में हरिद्वार की टीम को तीन अंकों से हराकर खिताब जीता। वहीं बालक वर्ग में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया विजेता टीम की सभी खिलाड़ी कालाढूंगी और चकलुवा क्षेत्र के प्रशिक्षण कैंप से जुड़ी हैं। चेयरमैन रेखा कत्यूरा, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.