हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी तहसील को नई तहसीलदार मिल गई है। अब तक प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाल रहे ईश्वर सिंह भीमा के स्थान पर पूजा शर्मा को कालाढूंगी का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पूजा शर्मा ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने तहसील में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। राजस्व से जुड़े मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...