जामताड़ा, मार्च 7 -- करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया-मदनकट्टा के बीच शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बताया कि रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...