मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- गायघाट,एक संवाददाता। सीएचसी में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनजी रब्बानी ने छिड़काव कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जलजमाव वाले नौ गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां कालाजार से बचाव के लिए एसपी दवा का छिड़काव शुरू कराया गया है। रामनगर गांव में फॉगिंग कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से निर्देश मांगा गया है। प्रभारी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव में कालाजार का एक मामला सामने आया था। इसके बाद रामनगर गांव के एक व्यक्ति में भी कालाजार के लक्षण पाए गए थे। दोनों मरीजों का इलाज पटना में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...