साहिबगंज, अप्रैल 29 -- तालझारी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर वृंदावन में सामुदायिक स्वास्थ्य के एस्तर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में वृंदावन व सगड़भंगा क्लस्टर की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 26 अप्रैल से 10 मई तक कालाजार सर्वे व एचपीवी वैक्सीनेशन पर विशेष रूप से सभी सहिया के साथ चर्चा की गई। प्रसव पूर्व चार जांच संस्थागत प्रसव एचबीएनसी एवं एचपीवी पूर्ण टीकाकरण पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया । मौके पर एएनएम तरेसा मुर्मू, सहिया साथी मेरी कर्मकार, सजनी मुर्मू, एवं सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार क्लस्टर के सभी सहिया मौजूद थे। फोटो: 113, बैठक में उपस्थित कर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.