पाकुड़, अगस्त 21 -- राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एनवीडीसीपी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जमीनी प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान टीम प्रखंड के हेटबंधा गांव पहुंची, जहां कालाजार एवं पीकेडीएल से प्रभावित मरीजों की स्थिति, उपचार की प्रगति, नियमित फॉलो-अप तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। केंद्रीय टीम में झारखंड के राज्य क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रवि शंकर, राज्य समन्वयक डॉ. अभिषेक पॉल, राज्य सलाहकार डॉ. अंजुम इकबाल, जयंत देव सिंह, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, डॉ. रजत रंजन सहित केंद्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल थ...