पाकुड़, मार्च 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में मंगलवार को कीर्तन मंदिर से मुख्य सड़क तक जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में शामिल जल सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर कालाजार एवं एमडीए दवा के बारे में जानकारी दी। जिसमें जल सहिया रुक्मिणी देवी, एमपीडब्ल्यू भास्कर सरकार, एसएफडब्ल्यू राधेश्याम चौबे, स्वास्थ्य सहिया दुर्गी देवी एवं सेविका के साथ स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। शहरग्राम गांव में जल सहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा कालाजार कीटनाशक छिड़काव कार्य में अपना सहयोग दिया गया। साथ ही लोगों को बताया कि कालाजार कीटनाशक छिड़काव का कार्य अपने-अपने घरों के हर हिस्से में जरुर करवाएं। इससे आप सुरक्षित रहेंगे। फोटो संख्या - 08 - जागरूकता रैली में शामिल जल सहिया, स्वास्थ्य कर्मी व स्वास्थ्य सहिया

हिंदी हिन्दुस्तान...