कालाजार रोकथाम को लेकर घर-घर दवा का छिड़काव
पूर्णिया, मई 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत जलालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 11 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अभियान के तहत घरों की दीवारों पर जमीन से करीब छह फीट तक दवा का छिड़काव कर बालू मक्खी को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। दवा छिड़काव अभियान में शामिल एसएफडब्ल्यू विकास कुमार ने बताया कि कालाजार से बचाव के लिए अल्फा साइपरमेथ्रिन 5 डब्ल्यूपी दवा का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कालाजार बालू मक्खी के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में लंबे समय तक बुखार रहना, पेट में सूजन, कमजोरी और शरीर की चमड़ी का कालापन शामिल है। यह भी पढ़ें- तीन गांव में चलाया गया कालाजार खोज अभियान उन्होंने लोगों से दवा छिड़काव में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जांच और इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.