मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के कई प्रखंडों में कालाजार के पुराने मरीजों का रिकार्ड नहीं मिल रहा है। रिकार्ड नहीं मिलने से जिले को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मिलने वाला कालाजार उन्मूलन का सर्टिफिकेट और पांच लाख की राशि अटक गई है। वर्ष 2021 के नवंबर में 10 हजार की आबादी पर कालाजार के एक से कम मरीज मिलने पर जिले को कालाजार उन्मूलन की श्रेणी में रखा गया था। इसके बाद प्रमाणपत्र और पुरस्कार राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन यह पुरस्कार साढ़े चार साल में भी नहीं मिल पाया है। उधर, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने इस वर्ष कालाजार के नियंत्रण के लिए कर्मियों के प्रशिक्षण का पत्र जारी किया है। कालाजार स्प्रे का छिड़काव मार्च और अप्रैल में किया जाना है।सर्टिफिकेट के लिए पांच साल का रिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.