गोड्डा, फरवरी 18 -- पथरगामा प्रतिनिधि । मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत छिड़काव कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कालाजार रोग के लक्षण, बचाव, सर्वेक्षण प्रक्रिया तथा प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक छिड़काव की तकनीकी जानकारी दी गई। विशेष रूप से घर-घर जाकर दीवारों पर निर्धारित मानक के अनुसार दवा छिड़काव, सुरक्षा उपायों का पालन, दवा के सही मिश्रण की विधि एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. मोहन पासवान ने बताया कि कालाजार एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो बालू मक्खी के काटने से फैलती है। समय पर पहचान एवं नियमित छि...