कालाजार के नए रोगी सिंगल डोज दवा से हो रहे ठीक
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को शत-प्रतिशत तक सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अब इस मामले में काफी जागरुकता आयी है। इसलिए पहले की अपेक्षा अब रोगी की संख्या में कमी भी आ रही है। इस साल जिले में अब तक सिर्फ सात केस मिले हैं। इनमें भी नए कालाजार के रोगी के मामले में सिर्फ तीन रोगी हैं। अब नए रोगी सिर्फ सिंगल डोज इंजेक्शन से ठीक हो रहा है। मलेरिया विभाग के भीडीसीओ सोनू कुमार बताते हैं कि पहले कालाजार के रोगी का लम्बा उपचार चलता था, मगर अब नए भीएल कालाजार के रोगी का सिंगल डोज इंजेक्शन मिल रहा है। वहां कालाजार के पुराने रोगी का उपचार 84 दिनों तक चलता है। हालांकि सभी रोगी समय के साथ ठीक हो रहे हैं। कालाजार रोग की खोज और जागरुकता को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.