गोपालगंज, अप्रैल 1 -- सिधवलिया। एक संवाददाता प्रखंड में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। विभिन्न गांवों में कर्मी घर-घर जाकर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के 12 पंचायतों के 13 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक घर में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इस कार्य के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में पांच कर्मी और एक पर्यवेक्षक शामिल हैं। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन गांवों में पिछले तीन वर्षों में कालाजार के मरीज पाए गए थे, वहीं प्राथमिकता के आधार पर छिड़काव किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.