पाकुड़, फरवरी 28 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईआरएस (इंडोर रेसिडुअल स्प्रे) कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) को नष्ट किया जा सके और लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। कालाजार एक जानलेवा बीमारी है, जो समय पर इलाज नहीं मिलने पर घातक साबित हो सकती है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए घरों के अंदर कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है, जिससे बीमारी के प्रसार की कड़ी को तोड़ा जा सके।आज अभियान के तहत ग्राम माहुलपहाड़ी, बसेतकुंडी एवं सरसाबांध में घर-घर जाकर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को छिड़काव के महत्व की जानकारी दी गई तथा सभी से अपने घरों के सभी कमरों में छिड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.