सीवान, मार्च 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छिड़काव अभियान की शुरूआत की गयी है। इस अभियान के तहत 138 पंचायतों के 219 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों के कुल 1 लाख 33 हजार 5 घरों में छिड़काव किया जाएगा, ताकि बालू मक्खी को समाप्त कर कालाजार के प्रसार को रोका जा सके। यह अभियान 60 कार्य दिवसों के भीतर पूरा किया जाएगा। इसमें पिछले वर्षों में कालाजार के मामलों के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल ने बताया कि अत्यधिक प्रभावित जिलों में पिछले पांच वर्षों (2021, 2022, 2023, 2024 व 2025) में दर्ज मरीजों के आधार पर क्षेत्रों का चयन किया गया है। वहीं, मध्यम प्रभावित जिलों में पिछले तीन वर्षों व कम प्रभावित जिलों में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.