पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन के लिए छिड़काव किया गया। इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत पांच पंचायतों में कालाजार से बचाव के लिए एसपी पाउडर घोल का छिड़काव शुरू किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दिवाकर राजपाल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मंडल, भेकटर बोर्न डिजीज पर्यवेक्षक राजेश कुमार गोस्वामी, सीएचओ राहुल कुमार एवं सभी छिड़काव कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...