पूर्णिया, दिसम्बर 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। अनुमंडल क्षेत्र में कालाजार जैसी जानलेवा बीमारी अब समाप्ति के कगार पर है। अनुमंडल क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सफलता मिली है। अंतिम बार वर्ष 2024 में यहां कालाजार के दो मरीज मिले थे। वर्ष 2025 में अब तक कालाजार के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी सोनू कुमार के मुताबिक वर्ष 2018 से वर्ष 2024 तक कुल 101 मरीज मिले हैं जिनमें 81 वीएल तथा 20 पीकेडीएल के केस चिन्हित हैं। बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के कालाजार डिपार्मेंट से मिले आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में सबसे अधिक 36 मरीज मिले थे। इसके बाद वर्ष 2019 में 22 मरीज मिले। वर्ष 2020 में भी 22 मरीज, वर्ष 2021 में 11 मरीज, वर्ष 2022 में 4 मरीज तथा अंतिम बार वर्ष 2024 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.