सीतामढ़ी, मार्च 17 -- कालाजार उन्मूलन : आईआरएस के प्रथम चरण का शुभारंभ, 52 हजार से अधिक घरों में होगा छिड़काव सीतामढ़ी। जिले को कालाजार मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। सोमवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय परिसर में वर्ष 2026 के लिए इन्डोर रेसिडुअल स्प्रे (आईआरएस) अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव ने किया। इसके बाद छिड़काव दलों को रवाना किया गया। इस मौके पर डॉ. यादव ने कहा कि कालाजार उन्मूलन को लेकर जिले में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। आईआरएस के तहत कीटनाशक का छिड़काव किया जाता है, जिससे बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) को पनपने से रोका जा सके। यही मक्खी कालाजार रोग के संक्रमण की वाहक होती है। उन्होंने कहा कि स्वास...