पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कालाजार रोग उन्मूलन के लिए कालाजार छिड़काव अभियान चल रहा है। अभी जिले में चार माह में सिर्फ दो कालाजार रोगी की पहचान हुई है। इन रोगी में सिर्फ दो रोगी पीकेडीएल हैं। जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र से 16 मार्च को कालाजार छिड़काव अभियान की शुरुआत की गई थी। जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आरपी मंडल ने बताया कि छिड़काव कर्मियों द्वारा सभी प्रखंड के संभावित गांव में सिंथेटिक पैराथायराइड एसपी का छिड़काव कार्यक्रम लोगों के घर-घर पहुंचकर कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को कालाजार जैसे गंभीर भेक्टर जनित रोग नियंत्रण से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड के कालाजार ग्रसित लोगों के घर के आसपास वाले घरों में छिड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.