बिजनौर, मार्च 31 -- कादराबाद। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के तहत पुराना कालागढ़ में बाघ चहल कदमी करते देख ग्रामीण भयभीत हैं। पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन अंसारी के मुताबिक वह घर पर बैठे परिजनों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी जानवर के आने की आहट महसूस हुई। बाहर निकल कर सूखास्रोत की ओर देखा तो सामने मौजूद बाघ पर नजर पड़ी। उन्होंने बताया कि बाघ को इतना करीब से देखने का यह पहला मौका नहीं है। बल्कि बाघ आए दिन सूखास्रोत से गुजरता रहता है। बीते करीब एक सप्ताह से सूखास्रोत में शावकों सहित एक बाघिन को भी देखा जा रहा है। सूखास्रोत के दोनों ओर आबादी है तथा पुल पर हर समय राहगीरों तथा वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था का आग्रह करने के बाबजूद वन विभाग अथवा ग्राम प्रधान द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है...