विकासनगर, फरवरी 5 -- कालसी स्थित रामलीला मैदान में आगामी 12 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम बनेगा। चर्चा के दौरान जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे हिंदू सम्मेलन एक सकारात्मक संदेश के साथ जन-जन तक पहुंचे और सामाजिक एकता को मजबूती मिले। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा स...