विकासनगर, मार्च 29 -- जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार कालसी में बस अड्डा न होने से वाहन सड़कों पर ही बेतरतीब खड़े रहते हैं। जिससे आए दिन कालसी बाजार में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां बस अड्डे की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से कालसी में बस अड्डा निर्माण की मांग करते हुए इस आशय का ज्ञापन परिवहन मंत्री को प्रेषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...