कालसी में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, मई 19 -- कालसी। देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, बढ़ती महंगाई तथा हाल ही में सामने आए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में यूथ कांग्रेस विधानसभा चकराता ने कालसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सूरज तोमर ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा तंत्र में भी लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पेट्रोल-डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.