विकासनगर, अप्रैल 28 -- जी राम जी योजना के प्रावधानों से नाराज ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को कालसी ब्लॉक कार्यालय में ताला जड़ दिया। तालाबंदी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ प्रधानों की तीखीं नोंकझोंक भी हुई। शाम चार बजे जिला विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रधानों को उनकी मांगों को उच्च स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रधानों ने तालाबंदी खत्म की। प्रधानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...