कालभैरव मंदिर के गेट पर गुजराती परिवार से मारपीट
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। कालभैरव मंदिर परिसर के निकास द्वार के पास कुछ लोगों ने गुजरात से आये परिवार के साथ मारपीट, अभद्रता की। गुजरात के नवसारी जिले के रवि पार्क सोसाइटी छापरा रोड निवासी यश मुकेश भाई पटेल ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के साथ वाराणसी आए थे। कालभैरव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के लिए लगी लाइन के दौरान अचानक कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग बंद कर दी। उनकी माता बैरिकेड के अंदर चली गईं, जबकि पिता और भाई बाहर ही रह गए। पिता ने परिवार को साथ जाने देने की बात कही तो बैरिकेडिंग पर खड़े युवकों ने गला पकड़कर अभद्रता की और धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा वीडियो रिकॉर्ड करने पर तीन-चार लोग उन पर टूट पड़े और धक्का-मुक्की की। इस दौरान उनके पैर में चोट आ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.