कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर नियोजित शिक्षकों की बैठक- युवा
औरंगाबाद, मई 3 -- फोटो- 3 मई एयूआर 3 कैप्शन- गोह पेंशनर भवन में बैठक में उपस्थित नियोजित शिक्षक गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में बिहार राज्य नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा कालबद्ध प्रोन्नति देने का आदेश जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद संबंधित अधिकारी इस प्रक्रिया को लंबित रखे हुए हैं, जिस पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। निर्णय लिया गया कि 6 मई को शिक्षकों का एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिलकर इस मामले में पहल की मांग करेगा। बैठक में रंजीत कुमार सिंह, गीता रानी, रवींद्र कुमार, चित्रलेखा कुमारी, प्रितिभूषण, रंजू कुमारी, प्रकाश पासवान, मनोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.