उरई, जुलाई 28 -- कालपी। संवाददाता पौधरोपण कार्यक्रम-2026 के तहत कालपी रेंज की 4 पौधशालाओं में 11 लाख 34 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है।उप वन संरक्षक प्रदीप कुमार के निर्देश पर वन विभाग ने तैयारी की। आंकड़ों के अनुसार व्यास पौधशाला में 1 लाख 95 हजार 540, सुल्तानपुर में 3 लाख 21 हजार, आलमपुर में 2 लाख 11 हजार और सोहरापुर पौधशाला में 4 लाख 5 हजार पौधे तैयार हुए हैं। बीते दिनों झांसी के मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल रोपण ही नहीं, पौधों के संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने हरित योजना को सफल बनाने पर जोर दिया। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार छायादार, शोभाकार और फलदार वृक्षों की पौ...