कालपी यमुना पुल पर जाम से मिल सकती है राहत, रात से बंद होगा बालू खनन
उरई, जून 30 -- कालपी। संवाददाता गत डेढ़ माह से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार अर्धरात्रि से तीन माह के लिए बालू खनन बंद हो जाएगा, जिससे हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।दरअसल, मई माह की शुरुआत में पुराने यमुना पुल में खराबी आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण ने 22 मई से इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। यातायात दो माह के लिए दुर्गा मंदिर चौराहे से नए पुल पर डायवर्ट कर दिया गया था। इसके चलते वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई थी। कई बार तो जाम पूरी तरह थम जाता था, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी इन्गलेश शर्मा के अनुसार यातायात परिवर्तन के लिए प्रशासन से दो माह की अनुमति ली गई थी। इसी अवधि में पुल की मरम्मत का काम पूरा होना है। निर्धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.