कालपी यमुना पुल की मरम्मत से नेशनल हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम, राहगीर परेशान
उरई, जून 6 -- कालपी। नेशनल हाईवे स्थित यमुना नदी के पुराने पुल पर बीती 22 मई से चल रहे मरम्मत कार्य के चलते रोजाना जाम का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कानपुर देहात के चौराहे से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक सैकड़ों वाहन फंस गए और पूरे दिन यातायात रेंग रेंग के चला। जाम में कई रोडवेज बसों के अलावा कानपुर-झांसी मार्ग पर चलने वाले छोटे वाहन भी घंटों खड़े रहे। भीषण गर्मी में यात्री बिलबिला उठे। पानी और खाने की किल्लत से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस गए। पुराने यमुना पुल की जर्जर हालत को देखते हुए 22 मई से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते पुल पर एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। भारी वाहनों की संख्या अधिक होने से दिनभर रुक-रुक कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.