कालपी में कर्मचारियों को दिया गया जनगणना 2027 का प्रशिक्षण
उरई, जुलाई 24 -- कालपी। संवाददाता भारत की जनगणना 2027 को लेकर तहसील सभागार कालपी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला गणना अधिकारी रश्मि और प्रशिक्षक संजीव श्रीवास्तव मौजूद रहे। नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत की उपस्थिति में लेखपालों और जनगणना कर्मचारियों को ग्राम निर्देशिका भरने की प्रक्रिया समझाई गई।जिला जनगणना अधिकारी रश्मि ने बताया कि प्रत्येक ग्राम के आंकड़े नामित ग्राम स्तरीय अधिकारी संकलित करेंगे। सभी प्रविष्टियों की शुद्धता के लिए चार्ज स्तर पर सत्यापन जरूरी होगा। ग्राम निर्देशिका अनुसूची में संख्यात्मक जानकारी केवल अरबी अंकों में और 31 दिसंबर 2025 की संदर्भ तिथि के अनुसार दर्ज की जाएगी। बैठक में लेखपालों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका भी वितरित की गई। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुबे, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.