उरई, फरवरी 28 -- कालपी, संवाददाता। होली पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने शांति एवं सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के 68 सार्वजनिक स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं बाजारों में भी परचून से लेकर पिचकारी रंगों की दुकानें सज गई है। गौरतलब हो कि 2 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा जबकि 3 व 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थानेदारों तथा चौकी इंचार्जों अपने-अपने इलाकों में होने वाली होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लिया हैतथा गणमान्य नागरिकों से भेंट करके होलिका पर्व को कुशलता संपन्न करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। होली के पर्व को लेकर मुख्...