उरई, मार्च 27 -- कालपी। तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को संरक्षित एवं सौंदर्य करण के लिए विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास के बाद शासन ने कालपी के बनखंडी देवी मंदिर एवं मराठा कालीन गणेश मंदिर को संरक्षित करने एवं सौंदर्य करण करने के लिए एक करोड़ 37 लख रुपये स्वीकृत किए हैं। कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्य करण हेतु कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी लगातार प्रयास रत है पिछले दिनों कालपी क्षेत्र के सांघी गांव में पातालेश्वर मंदिर के पुनर निर्माण एवं सौंदर्य करण हेतु शासन ने लगभग सवा करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। उसके बाद कालपी के मराठा कालीन गणेश मंदिर एवं ऐतिहासिक बनखंडी देवी मंदिर हेतु कालपी विधायक ने एक करोड़ 37 लख रुपये शासन से स्वीकृत कराए हैं। जिससे इन ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों का रखरखाव संभव...