इटावा औरैया, मार्च 19 -- लखना के ऐतिहासिक कालका देवी मंदिर पर नवरात्र के चलते बुधवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां पर पहले दिन भक्तों की काफी भीड़ रही। लखना मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शनिवार को माता के दरबार में आते हैं लेकिन नवरात्र में तो यहां पर आस्था का सैलाब उमड़ता है। माता के दरबार में जिले के नही आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहले दिन पूजन अर्चन के लिए पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा माता के दरबार में नेजे भी अर्पित किए गए। यहां पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले प्राचीन तालाब पर जाकरआज बंद किया और उसके बाद वह माता के दरबार में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे ।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कालिका मंदिर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग और मंदिर परिसर में ...