इटावा औरैया, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र और शनिवार के चलते तीसरे दिन कालिका देवी मंदिर पर सुबह घने कोहरे के बीच हजारों भक्तों ने दोपहर तक पैदल पहुंचकर पूजा अर्चना की। काफी लोगों ने बच्चों के मुंडन कराये और नवविवाहित जोड़ों ने पूजा अर्चना की गयी। नवरात्र में एक ही शनिवार पड़ रहा है। मां के भक्तों की आस्था शनिवार के दिन से जुडी हुई है। बकेवर से लखना तक देवी भक्तों ने पैदल पहुंचकर मां के दरवार में घने कोहरे के चलते पूजा अर्चना करते हुए बच्चों के मुंडन संस्कार कराये गये। भक्तों का भारी जनसैलाब कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया,मैनपुरी,इटावा कन्नौज, भिंड उन्नाव के अलावा जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से माता के दरबार में पहुंचे थे । श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लखना बकेवर मार्ग पर पूरे दिन चार पहिया वाहनों का जाम लगा रहा। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलि...