प्रयागराज, नवम्बर 8 -- कालका एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी हो रही थी। जीआरपी जांच करने ट्रेन में पहुंची तो तस्कर माल छोड़कर भाग निकले। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन नंबर 15658 ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस के पहुंचते ही सूचना मिली कि कोच नंबर ए टू में एक सीट के नीचे दो लावारिस बैग है। जीआरपी की क्यूआरटी ने जांच की तो एक बैग में 17 किलो 100 ग्राम व दूसरे बैग में 17 किलो 400 ग्राम यानी कुल 34 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। इस मामले में जीआरपी विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.