नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में कैप्टन गौर मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बंद होगा। साथ ही वाहनों के मुड़ने के लिए कट के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसे स्थायी तौर पर लागू करने से पहले एक सप्ताह से अधिक समय ट्रायल करके देखा, जो सफल साबित हुआ है। अब इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। इससे इस मार्ग के रास्ते रिंग रोड से बाहरी रिंग रोड जाने वाले करीब एक लाख वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। कैप्टन गौर मार्ग पर दिनभर भारी वाहन दबाव बना रहता है। इस पर दो मंदिर, कई स्कूल और ओखला मंडी होने के चलते पैदल यात्रियों की भीड़ भी रहती है। इस मार्ग पर श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास एक कट है, जिस पर ईस्ट ऑफ कैलाश की ओर से राजा धीर सेन मार्ग मिलता है। ऐसे में इस कट पर...