नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में आगामी नवरात्रों से पहले मंदिरों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का कार्य शुरू हो गया है। निगम में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कालकाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनसुविधा और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए आने-जाने के रास्तों को चौड़ा किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, परिसर में बैठने के लिए बेंच लगाईं जाएंगी। मंदिर क्षेत्र की खाली भूमि की चारदीवारी कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुगम व सुरक्षित बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...