मेरठ, मार्च 11 -- सरधना तहसील क्षेत्र के कालंद गांव में दबंग लोगों ने करीब 18 बीघा ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर आए दिन गांव में तनावपूर्ण स्थित बन रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम को एक पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराया और जनहित में ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटवाकर उसपर बने तालाब का सौंदर्यकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक तालाब का कुल क्षेत्रफल लगभग 33 बीघा दर्ज है। वर्तमान में लघु सिंचाई विभाग की ओर से तालाब की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि विभाग केवल लगभग 15 बीघा क्षेत्र में ही सफाई करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शेष करीब 18 बीघा भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। यदि केवल 15 बीघा क्षेत्र में ही सफाई का कार्य पूरा घोषित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.