कालंदी गांव में परिवार पर जानलेवा हमला, युवती की हालत नाजुक
मेरठ, सितम्बर 8 -- सोमवार देर रात कालंदी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में बंधक बनाकर परिवार को बुरी तरह पीटा। किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवती को हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। संदीप पुत्र दोजे सोमवार देर शाम अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच दबंग लोगों ने उसे देखकर गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और वहां से चले गए। कुछ देर बाद संदीप का बड़ा भाई प्रदीप घर आया तो उसे आपबीती सुनाई। जिसके बाद प्रदीप आरोपियों के घर इस बात का विरोध जताने पहुंचा। दबंग लोगों ने उसे भी पकड़कर पीट दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.