मेरठ, जनवरी 28 -- सरधना। सोमवार देर रात बदमाशों ने कालंदी गांव के जंगल में पांच नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। उनके अंदर से कीमती सामान निकाला और खोखे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इस घटना के बाद जंगल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई ने थाने में घटना की तहरीर दी है। बता दें, कि कालंदी निवासी इंद्रसेन पुत्र करतान सिंह, ओमवती पत्नी जगदीश, गोपीचंद पुत्र हुकम सिंह, संजीव पुत्र नवल सिंह, प्रमोद पुत्र राजकिशोर किसान है। उनकी नलकूप पर विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। सोमवार देर रात बदमाशों ने जंगल में धावा बोलकर इन पांचों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफॉर्मर चोरी कर लिए। बदमाशों ने ट्रांसफॉर्मर नीचे उतारकर उनके अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया और लोहे का बॉक्स खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.