कार 15 फीट गड्ढे में पलटी एक ही परिवार के चार जख्मी
पटना, फरवरी 17 -- पटना-गया एचएच-1 पर बाइक को बचाने में कार 15 फीट गड्ढे में पलटी गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। घटना सोमवार की सुबह धनरुआ थाने के भखरी मोड़ के पास की है। कार सवार वीर मेला देखकर जहानाबाद स्थित घर लौट रहे थे। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। जहानाबाद जिले के चिरैयाटांड़ गांव निवासी विनय ठाकुर, उनकी पत्नी नीलू देवी, पुत्र तुलसी कुमार और बेटी लक्ष्मी कुमारी कार में सवार होकर पटना से वीर मेला देखते हुए घर लौट रहे थे। भखरी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को बचाने में कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गड्ढे में पलट गई। जिसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद विनय ठाकुर, नीलू देवी और तुलसी कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.