मोतिहारी, अगस्त 10 -- मोतिहारी/तुरकौलिया, हिटी । यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुलतानपुर के समीप 09 अगस्त की रात दो बजे सड़क हादसे में छतौनी बरियारपुर के व्यवसायी दीपक सहनी की मौत हो गयी। वहीं कार पर सवार जिला परिषद सदस्य के पति हेमंत किशोर वर्मा व चालक सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी लोगों को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक ने मोतिहारी के बरियारपुर में अपने घर के नीचे गोदरेज की दुकान खोल रखा था जिसे स्टाफ चलाता है । वहीं दोनों घायल तुरकौलिया के रहने वाले हैं। वे निजी सवारी से दीपक का इलाज कराने दिल्ली जा रहे थे। यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के समीप नीलगाय से स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। मौके पर ही दीपक की मौत हो गयी। राहगीरों न...