कार हादसे में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, जून 18 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी में वन निगम डिपो के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में मृतक के पिता होशियार सिंह सामंत ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते बुधवार की शाम दो कारों की भिड़ंत में शुभम की मौत हो गई थी। हादसे में दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.